सोचने और समझने की शक्ति को कमजोर कर देता है अल्माइजर, जानें इससे कैसे बचें

सोचने और समझने की शक्ति को कमजोर कर देता है अल्माइजर, जानें इससे कैसे बचें

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की बीमारी हमारे आस-पास सुनने और देखने को मिल रही है। उनमें से कई काफी सामान्य होती है तो कई काफी गंभीर मानी जाती है। उन्हीं में से एक है अल्माइजर जो काफी लोगों में देखा गया है। वैसे ये बीमारी मानसिक रोग है। इसमें लोगों को भूलने की समस्या होने लगता है। यही नहीं लोगों की सोचने और समझने की छमता भी कमजोर हो जाती है। ये बीमारी बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता जाता है लेकिन आज के बदलते समय के साथ-साथ ये युवाओं में भी पाया जाने लगा है।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

अल्माइजर एक ऐसा रोग है जिसके बारे में सभी लोगों को पता होना जरूरी है क्योंकि ये बाहर से दिखाई तो नहीं देता लेकिन अंदर ही अंदर लोगों को खोखला करता रहता है। जी हां ये लोगों को अंदर से कमजोर करता है। ऐसी स्थिति में इससे कैसे बचे ये सोचने वाली बात है। ऐसे में आज हम आपको बताएगें कि कैसे इस बीमारी से बचा जाएं-

वॉक जरूर करें

शरीर को चुस्त दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है। वैसे तो हर उम्र के लोगों को एक्सरसाइज करनी चाहिए लेकिन अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो वॉक जरूर करें। कोरोना काल में घर से बाहर निकलना तो सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आप अपने घर के आंगन या फिर छत पर टहल सकते है। टहलना शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।

डिप्रेशन से दूर रखें

अकेलापन आगे चलकर डिप्रेशन में मनुष्य को ले जाता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रहे कि आप अपने आस पड़ोस या फिर अपने घर पर बूढ़े बुजुर्गों को कभी भी अकेला ना छोड़ें। अकेलेपन में दिमाग में कई तरह की चीजें आती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति की बौद्धिक क्षमताओं भी घटने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि किसी को भी अकेला ना छोड़ें।

स्मोकिंग ना करें

स्मोकिंग करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इससे ना केवल अल्माइजर बल्कि कई और खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए स्मोकिंग से सौ कदम दूर ही रहें।

अच्छी तरह से सोएं

रोजाना 7 से 8 घंटे नींद लेना बेहद जरूरी होता है। दिनभर के कामकाज के बाद शरीर और दिमाग दोनों ही थक जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेगें तो सेहत अच्छी रहेगी। इसके साथ ही ये आपको अल्माइजर सहित कई और बीमारियों से बचाएगा।

खानपान एक दम सही होना

सबसे पहली बात है कि खानपान हमेशा सही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खानपान का सबसे ज्यादा असर शरीर पर ही पड़ता है। जिसके बाद शरीर के अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि खाने में सबसे ज्यादा हरी सब्जियां, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। इन सभी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ये स्थिति मानी जाती है आत्महत्या करने की बड़ी वजह, जानिए इसके बारे में...

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।